आज कल के टीनएजर्स में फ्री फायर के लिए इतना क्रेज है कि छोटे से छोटे बच्चो को भी अगर फ्री फायर के बारे में पूछा जाए तो उसे भी इस गेम के बारे में लगभग हर एक चीज पता होती है और जब भारत में फ्री फायर गेम को बैन किया गया तब हर कोई इस गेम को वापस खेलने के लिए उतावला हुआ जा रहा था। भारत में फ्री फायर की मांग को देखते हुए ही गेरेना ने फ्री फायर मैक्स की शुरुआत की जो कि फ्री फायर का ही न्यू वर्जन है।
![]() |
फ्री फायर | फ्री फायर मैक्स [Free Fire | Free Fire MAX |
ये गरेना फ्रीफायर मैक्स फ्री फायर की तुलना में प्लयेर को ज्यादा अच्छा अनुभव प्रदान करता है और यही कारण है कि फ्री फायर के बाद बैटल शूटर्स इस गेम को पसंद करने लगे हैं। आप भी ये जरूर जानना चाहते होंगे कि फ्री फायर मैक्स क्या है और फ्री फायर से किस प्रकार अलग है तो यहां मै आपको फ्री फायर मैक्स की सम्पूर्ण जानकारी देने वाला हूं, मै आपको बताऊंगा कि आप कैसे फ्री फायर मैक्स डाउनलोड कर सकते हैं और कैसे इस गेम में एक्सपर्ट बन सकते हैं।
तो चलिए आज का ये पोस्ट शुरू करते हैं और सबसे पहले ये जान लेते हैं कि फ्री फायर मैक्स क्या है –
{tocify} $title={Table of Contents}
फ्री फायर मैक्स [Free Fire Max]
फ़्री फायर मैक्स गरेना द्वारा लॉन्च किया गया एक बैटल गेम है जो बिल्कुल फ्री फायर की तरह ही खेला जाता है लेकिन फ्री फायर मैक्स में जो बैकग्राउंड ग्राफिक होता है वह फ्री फायर से अलग होता है, यानी कि ये गेम बिल्कुल फ्री फायर की तरह ही है, अंतर बस कुछ ग्राफिक का है।
दूसरे शब्दों में अगर कहा जाए तो ये फ्री फायर का नेक्स्ट लेवल का वर्जन है जिसमें आपको लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ एक रियल प्रीमियम एक्सपीरियंस मिलेगा, कहने का मतलब यह है कि आपको इस गेम को खेलने में अत्यधिक सुविधा होगी क्योंकि फ्री फायर मैक्स में फ्री फायर की तुलना में अधिक शानदार फीचर्स देखने को मिलेंगे।
फ़्री फायर मैक्स में आपको गेम खेलने के लिए कई सारे कैरेक्टर्स मिल जाएंगे और साथ ही आपको ऐसे टूल्स भी मिलेंगे जिनके साथ गेम खेलने में आपको अत्यधिक आनंद आएगा। इस गेम को खेलना बहुत ही आसान है और अगर आपने पहले फ्री फायर खेला है तो आपके लिए ये और भी ज्यादा आसान हो जाएगा।
जब भारत में फ्री फायर को बैन किया गया तब फ्री फायर खेलने वाला हर व्यक्ति उस सोर्स की खोज में लगा हुआ था जहां से वापस से फ्री फायर को डाउनलोड किया जा सके और फ्री फायर मैक्स लॉन्च होने के बाद लोग थर्ड पार्टी ऐप से इसे डाउनलोड करना चाहते हैं, अगर आप भी उनमें से एक हैं तो ये पोस्ट आपके बड़े काम आने वाली है इसलिए इस पोस्ट के साथ आखिर तक जुड़े रहें।
फ्री फायर मैक्स में बेहतर ग्राफिक्स और इन-गेम मैकेनिक्स अवैलेबल है इसलिए इसकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई है लेकिन अभी भी हर किसी के फोन में फ्री फायर मैक्स डाउनलोड नहीं हो पा रहा है और इसलिए जो लोग फ्री फायर मैक्स खेलना चाहते हैं वे थर्ड पार्टी से लगातार इसे डाउनलोड करने की कोशिश कर रहे हैं।
फ़्री फायर मैक्स अभी केवल एंड्रायड यूजर्स के लिए अवैलेबल है लेकिन IOS सिस्टम के लिए भी इसे APK के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है, और ये कैसे करना है ये मै आपको आगे बताने वाला हूं।
फ्री फायर मैक्स डाउनलोड [Free Fire MAX Download]
आप समझ ही गए होंगे कि फ्री फायर मैक्स, फ़्री फायर का एडवांस वर्जन है और अगर आपको बैटल गराउंड गेम पसंद है तो आप भी इस गेम को जरूर डाउनलोड करना चाहेंगे तो यहां मैं आपको इसकी पूरी जानकारी दूंगा।
आप जानते ही होंगे कि 2022 में फ्री फायर गेम को भारत में प्रतिबंध कर दिया गया और उसके बाद फ्री फायर मैक्स लॉन्च हुआ लेकिन ये गेम iPhone यूजर्स के लिए ऐप स्टोर पर देखने को नहीं मिल रहा है हालाकि एंड्राइड यूजर्स इस गेम को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
जिन लोगो को ऐप स्टोर से फ्री फायर मैक्स डाउनलोड करने का मौका नहीं मिल रहा है वे इसे डाउनलोड करने के लिए थर्ड पार्टी वेबसाइट की मदद ले रहे हैं, यानी अभी भी भारत में फ्री फायर मैक्स को पूरी तरह मंजूरी नहीं मिल पाई है लेकिन यूजर्स किसी थर्ड पार्टी वेबसाइट से इसे डाउनलोड करके इसका आनंद ले सकते हैं।
अन्य पढ़े
बहुत से लोगो का ये मानना है कि थर्ड पार्टी वेबसाइट से फ्री फायर मैक्स डाउनलोड करना सही नहीं है और उससे डिवाइस को खतरा हो सकता है, काफी हद तक ये बात सही है लेकिन जिन्हें फ्री फायर पसंद है उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।
तो चलिए अब मै आपको बताता हूं कि फ्री फायर मैक्स को डाउनलोड कैसे करना है –
1 – फ़्री फायर मैक्स डाउनलोड फॉर IOS [Free Fire Max Download for IOS]
अगर आप IOS चलाते हैं तो मै आपको बता दूं कि आप गूगल प्ले स्टोर से फ़्री फायर मैक्स को डाउनलोड नहीं कर पाएंगे और इस गेम को थर्ड पार्टी से डाउनलोड करना भी आपसे लिए थोड़ा मुश्किल होगा।
अगर आप अपने ऐप स्टोर से फ्री फायर मैक्स को डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप ये काम अपने ऐप स्टोर से कर सकते है और ऐसा करने के लिए आपको अपने ऐप स्टोर की सेटिंग में जाकर अपना Region और Country का नाम बदलना होगा।
चलिए मै आपको इसका पूरा स्टेप बताता हूं –
स्टेप 1: पहले अपने फोन के ऐप स्टोर पर जाइए।
स्टेप 2: फिर स्क्रीन के टॉप पर राइट साइड में दिए गए प्रोफाइल आइकन पर क्लिक कीजिए।
स्टेप 3: प्रोफाइल सेक्शन में जाइए।
स्टेप 4: इसके बाद सेटिंग के ऑप्शन में जाइए।
स्टेप 5: यहां पर आपको Region/country का ऑप्शन मिलेगा, इस ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।
स्टेप 6: इसके बाद आपके सामने सारे कंट्री की लिस्ट आ जाएगी, आपको यहां पर आपको यूनाइटेड स्टेट को सलेक्ट करना होगा और फिर टर्म और कंडीशन एक्सेप्ट करनी होगी।
स्टेप 7: इसके बाद आपको अपना नाम, पता और बाकी की बेसिक डिटेल्स देनी होगी और सब कुछ फील करके नेक्स्ट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
इतना करते ही आपकी कंट्री चेंज हो जाएगी और इसके बाद जब आप फ्री फायर मैक्स सर्च करेंगे तो आपको ऐप स्टोर पर ये गेम मिल जाएगा जहां डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करके आप इस गेम को डाउनलोड कर सकेंगे।
आप इस गेम को डाउनलोड करके बाद वापस से अपनी कंट्री चेंज करके भारत सेट कर सकते है।
2 – फ़्री फायर मैक्स डाउनलोड फॉर Android [Free Fire Max Download for Android]
एंड्राइड यूजर्स बड़ी आसानी से फ्री फायर मैक्स डाउनलोड कर सकते हैं, अगर आप एंड्राइड मोबाइल यूज करते हैं तो फ्री फायर मैक्स डाउनलोड करने के लिए आपको Google Play Store पर जाना होगा फिर फ्री फायर मैक्स सर्च करना होगा, उसके बाद डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपका गेम डाउनलोड हो जाएगा।
आपको फ्री फायर मैक्स डाउनलोड करने के लिए कुछ जरूरी चीजों की जरूरत होगी जो कि इस प्रकार हैं –
#डिवाइस [Device]
- iPhone 6s या फिर इसके बाद का वर्जन
- आईओएस 11 या इसके बाद का वर्जन
- Android पर 2GB RAM
- Android वर्जन 4.1 या इसके बाद का वर्जन।
#स्टोरेज एंड डाटा [Storage & Data]
- कम से कम 2.4 GB
- फ़्री फायर मैक्स गेम साइज 1.2GB है।
- इस गेम को डाउनलोड करने के लिए आपको कम से कम 1.5 GB की जरूरत होगी।
- आईओएस पर फ्री फायर मैक्स सिस्टम में 2.1 जीबी फ्री स्पेस।
गरेना फ्री फायर मैक्स ( विशेषता) [Garena Free Fire Max (Feature)]
गरेना फ्री फायर मैक्स बहुत ही एडवांस गेम है, यहां पर आपको काफी अच्छा गेम एक्सपीरियंस मिलने वाला है क्योंकि यहां आपको एन्हांसमेंट का फीचर भी मिल जाता है।
फ्री फायर मैक्स में आप प्रीमियम ग्राफिक का आनंद ले सकते हैं, एनिमेटेड लॉगिन वीडियो और स्टाइलिश लॉबी एनिमेशन मैच जैसे शानदार प्रस्तुतीकरण आपको देखने को मिलेगा।
फ़्री फायर की तरह ही इस गेम में भी मैप, टूल्स, व्हेकिल और अन्य चीज़े देखने को मिलेगी जो गेम को बिल्कुल रियल बनाती है। इस गेम की खास विशेषता ये है कि आप अन्य लोगों से बैटल राउंड में कॉम्पिटिशन कर सकते हैं और एक से बढ़कर एक बेहतरीन चीज़े प्राप्त कर सकते हैं।
अगर हम फ्री फायर और फ्री फायर मैक्स के बैकग्राउंड साउंड की तुलना करें तो फ्री फायर मैक्स का साउंड इफेक्ट काफी अच्छा है और एनिमेशन के जरिए इसे इतना रियल बना दिया गया है कि जब भी कोई प्लयेर इस गेम को खेलता है तो उसे ऐसा महसूस होता है कि वह सच में एक बैटल ग्राउंड में है।
फ़्री फायर मैक्स में आपको जो भी इफेक्ट मिलते हैं उनकी मदद से गरेना फ़्री फायर यूजर्स को अच्छा गेम एक्सपीरियंस देना चाहता है और यही इस गेम को लॉन्च करने का उद्देश्य है।
इस गेम में भी आपको फ्री फायर की तरह ही डायमंड कलेक्ट करना होता है, इन सारी बातों से आप समझ सकते है कि फ्री फायर मैक्स में आपको फ्री फायर के सारे फीचर्स तो मिलते है लेकिन आपको कुछ एडवांस टेक्नोलॉजी का लाभ भी मिलता है।
फ्री फायर मैक्स डाउनलोड 50mb [Free Fire Max Download 50mb]
फ़्री फायर मैक्स डाउनलोड कैसे करते है ये तो आपने जान लिया लेकिन कई लोग ऐसे हैं जो इस गेम को 50 MB में डाउनलोड करना चाहते हैं, अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि फ्री फायर मैक्स को 50 MB में कैसे डाउनलोड किया जा सकता है तो मै आपको बता दूं कि आप किसी थर्ड पार्टी ऐप से इस गेम का APK 50 MB में डाउनलोड कर सकते हैं लेकिन इसके फाइल को डाउनलोड करने के लिए आपको कम से कम 1.50 GB की जरूरत होगी ही यानी सिर्फ 50 MB में पूरे गेम को डाउनलोड नहीं किया जा सकता।
फ़्री फायर मैक्स बेहतर गेम प्ले एक्सपीरियंस के साथ आता है इसलिए सिर्फ 50MB में इसे डाउनलोड नहीं किया जा सकता लेकिन आप इसके APK File को जरूर डाउनलोड कर सकते हैं।
अन्य पढ़े
इस गेम के बेहतरीन फीचर को देखते हुए लोग लगातार इस गेम का APK डाऊनलोड कर रहे हैं। भविष्य में ऐसा हो सकता है कि इस गेम की फाइल 50 MB में अवैलेबल हो।
फ़्री फायर मैक्स, फ़्री फायर का ही लेटेस्ट वर्जन है और उसी की तरह महंगा भी है इसलिए फ्री फायर मैक्स को डाउनलोड करने के लिए 1 GB डाटा की जरूरत होगी और इसका APK File 50 MB डाटा में डाउनलोड किया जा सकता है।
चलिए मैं आपको बताता हूं कि फ्री फायर मैक्स डाउनलोड एपीके 50MB का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है यानी कैसे इसे डाउनलोड करके आप फ्री फायर एप इंस्टॉल कर सकते हैं, इसके लिए आपको ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे –
स्टेप 1: सबसे पहले आपको किसी भी ब्राउज़र को ओपन करके फ्री फायर मैक्स एपीके सर्च करना होगा।
स्टेप 2: आपके सामने वह सारी वेबसाइट आ जाएंगी जिसमें आपको फ्री फायर मैक्स की एपीके फाइल्स मिलेंगी।
स्टेप 3: इन वेबसाइट में से आपको सबसे टॉप में दिए वेबसाइट पर क्लिक करना है।
स्टेप 4: जब आप इस वेबसाइट के होम पेज पर जाएंगे तो आपको download.apk का ऑप्शन देखने को मिलेगा आपको इस अवसर पर क्लिक कर देना है।
स्टेप 5: आप देखेंगे कि आपके एपीके फाइल के डाउनलोड होने का प्रोसेस शुरू हो जाएगा, जैसे ही एपीके फाइल डाउनलोड होगी आपके सामने इंस्टॉल का ऑप्शन आ जाएगा, इस पर क्लिक करते ही आपकी एपीके फाइल डाउनलोड हो जाएगी।
इतना करने के बाद फ्री फायर मैक्स डाउनलोड हो जाएगा और आप लॉगिन करके इस गेम को खेल सकेंगे।
फ्री फायर मैक्स लो एमबी डाउनलोड [Free Fire Max Low MB Download
जैसा कि मैंने आपको बताया कि फ्री फायर मैक्स बिल्कुल फ्री फायर की तरह ही है यानी इसके फीचर्स ही नहीं बल्कि स्टोरेज टाटा की रिक्वायरमेंट भी एक जैसे ही है, मतलब फ्री फायर जितना स्पेस लेता था उतना स्पेस फ्री फायर मैक्स भी लेता है और फ्री फायर डाउनलोड करने के लिए भी फ्री फायर की तरह ही अधिक डाटा की जरूरत होती है, यह डाटा 1GB तक तक हो सकता है और इससे कम डाटा के साथ फ्री फायर मैक्स को डाउनलोड नहीं किया जा सकता।
इसके अलावा आपको यह बात भी जाननी चाहिए कि फ्री फायर मैक्स में हर 2 महीने में एक अपडेट आता है जिसमें हो सकता है कि फ्री फायर मैक्स गेम साइज और भी बढ़ जाए जिसके लिए आपको अतिरिक्त डेटा खर्च करना पड़े।
फ्री फायर मैक्स रिलीज़ डेट [Free Fire Max Release Date]
फ्री फायर मैक्स गेम को 21 मार्च 2023 को रिलीज किया गया था, यह गेम आईओएस और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए अवेलेबल है लेकिन आईओएस यूजर्स को यह गेम थर्ड पार्टी वेबसाइट से डाउनलोड करनी पड़ती है या फिर प्ले स्टोर में जाकर अपना रिलीजन और कंट्री चेंज करके यह गेम डाउनलोड करना पड़ता है।
फ्री फायर मैक्स से पहले देश में फ्री फायर को लॉन्च किया गया था जिसे 2022 में बैन कर दिया गया, उसके बाद 2023 में फ्री फायर का लेटेस्ट वर्जन फ्री फायर मैक्स के नाम से लांच किया गया।
फ्री फायर मैक्स डाउनलोड APK [Free Fire Max Download APK]
Free fire Max APK का अर्थ उस फाइल से है जो थर्ड पार्टी वेबसाइट में अवेलेबल होता है इसके डाउनलोड किया जाता है यह सुविधा उन लोगों के लिए अवेलेबल है जिनके एप स्टोर या प्ले स्टोर में फ्री फायर मैक्स अवेलेबल नहीं है।
आज के समय में फ्री फायर मैक्स इतना ज्यादा लोकप्रिय हो गया है कि लोग इसे थर्ड पार्टी वेबसाइट से डाउनलोड करने में लगे हुए हैं और इसके लिए पहले उन्हें फ्री फायर मैक्स की एपीके फाइल डाउनलोड करनी होती है, उसके बाद ही फ्री फायर उनके डिवाइस में इंस्टॉल हो सकता है।
जब आप गूगल में जाकर फ्री फायर मैक्स डाउनलोड एपीके सर्च करेंगे तो आपको ऐसी बहुत सारी वेबसाइट मिल जाएंगी जहां इसका एपीके फाइल उपलब्ध होगा, इस एपीके फाइल को डाउनलोड करने के बाद आपको फ्री फायर मैक्स डाउनलोड करने का ऑप्शन मिल जाएगा।
एक बात आपको ध्यान में रखनी होगी कि ऐसे बहुत सारे सोर्स हैं जो फ्री फायर मैक्स एपीके का नया वर्जन प्रदान करते हैं जैसे कि – Android एमुलेटर LDPlayer लगभग 882 MB वर्जन का एक Garena Free Fire Max APK देता है।
फ्री फायर मैक्स गेम फीचर्स (आवश्यक बातें) [Free Fire Max Game Features]
Free fire Max गेम खेलने वाले हजारों यूजर्स हैं क्योंकि यह गेम एक रैंक गेम है यानी की अच्छा खेलने वाले प्लयेर का रैंक इंप्रूव होता जाता है। इस गेम में आपको ऐसे से फीचर्स देखने को मिलेंगे जो शायद ही आपने अन्य गेम में देखा होगा आइए मैं आपको इसके बारे में थोड़ी जानकारी देता हूं –
- अल्ट्रा HD रिज़ॉल्यूशन [Ultra HD resolution]
- शानदार इफ़ेक्ट [Awesome Effect]
- कॉम्बैट एक्सपीरियंस [Combat Experience]
- एनिमेशन वीडियो [Animation Video]
- रियल प्रीमियम एक्सपीरियंस [Real Premium Experience]
- स्मूथ गेम प्ले [Smooth Game Play]
- HD ग्राफिक्स [HD Graphics]
बहुत से लोगों के मन में यह सवाल भी आता होगा कि आखिर फ्री फायर में ऐसा क्या है जो लोग इसे इतना पसंद करते हैं तो मैं आपको बता दूं कि यह एक रोमांचक गेम है जिसमें लगभग 50 प्लेयर्स होते हैं, जो आईलैंड पर पैराशूट से लैंड करते हैं और उसके बाद एक दूसरे से बचकर हथियारों और अन्य टूल्स के लिए लड़ते हैं, उन्हें एक दूसरे को अपने रास्ते से हटा कर लास्ट तक सर्वाइव करना होता है और जो लास्ट तक बचता है वह यह गेम जीत जाता है।
इस गेम में 4 लोगों की एक टीम होती है यानी कि 4 लोग मिलकर अन्य लोगों को हराने के लिए आगे बढ़ते हैं, यानी ये 4 लोग एक दूसरे की मदद करते हुए गेम प्ले करते हैं।
इसमें आपको अपना कैरेक्टर चुनना होना होता है, साथ ही आपके पास जो गोल्ड मौजूद होता है उससे आप कैरेक्टर खरीद सकते हैं। बहुत से करैक्टर ऐसे होते हैं जो लॉक होते हैं और उनकी रिक्वायरमेंट को पूरी करके उन्हें अनलॉक करना होता है।
बहुत सारे कैरेक्टर ऐसे हैं जिसकी एक्टिव स्किल्स गेम लेवल इंप्रूव करने में हेल्प करती है। इसमें HP नाम का एक फैक्टर होता है, जब भी कोई प्लयेर आपके ऊपर अटैक करता है तो आपका HP नीचे गिरने लगता है और जब आपका HP खत्म हो जाएगा तो आप इस गेम से बाहर हो जाएंगे।
फ़्री फायर मैक्स में तेजी से लेवल बढ़ाए [Level up Fast in Free Fire Max]
फ़्री फायर मैक्स में जैसे – जैसे आपका लेवल बढ़ेगा आपको उतना ही ज्यादा फायदा देखने को मिलेगा इसलिए हर कोई तेजी से अपने लेवल को इंप्रूव करना चाहता है, इसके लिए आपको कुछ जरूरी बातो का ध्यान रखना होगा जो कुछ इस प्रकार हैं –
- आपको अपना लेवल इंप्रूव करने के लिए ज्यादा से ज्यादा गेम जीतने की जरूरत होगी यानी आपको अपना गेम टेक्निक इंप्रूव करना होगा और लास्ट तक सरवाइव करना होगा।
- आपको ज्यादा पॉइंट प्राप्त करने की कोशिश करनी होगी जिस आपका लेवल इंप्रूव होगा।
- कैरेक्टर चुनने में अक्सर लोग गलती कर देते हैं, अगर आप चाहते हैं कि फ्री फायर मैक्स मैक्स में आपका लेवल तेजी से इंप्रूव हो तो यह जरूरी है कि आप एक पावरफुल कैरेक्टर चुने, इन पावरफुल कैरेक्टर्स में K, Dimitri, Alok, Leon, Luqueta, Jota आदि शामिल हैं।
- जब भी आप फ्री फायर मैच में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो आपको EXP कार्ड मिलता है तो आप इस कार्ड का इस्तेमाल करके अपना लेवल इंप्रूव कर सकते हैं।
- फ़्री फायर मैक्स में आपको डेली मिशन भी मिलता है, अगर आप यह मिशन रोज जीतते जाएंगे तो आपको ज्यादा पॉइंट मिलेगा जिससे आपका लेवल इंप्रूव होगा, साथ ही आपको डेली फ्री गिफ्ट भी मिलेंगे।
फ़्री फायर मैक्स फाइल डाउनलोड [Free Fire Max File Download]
ऊपर मैंने आपको बता ही दिया है कि फ्री फायर मैक्स एपीके फाइल कैसे डाउनलोड करनी है, जब आप ब्राउज़र में एपीके फाइल के लिए सर्च करेंगे तो आपको वह सारे वेबसाइट दिख जाएंगे जहां फ्री फायर APK फाइल उपलब्ध होगा।
आपको बस वेबसाइट में जाकर डाउनलोड एपीके के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। हो सकता है कि आपको अलग-अलग साइज का एपीके फाइल देखने को मिले उनमें से किसी एक फाइल को डाउनलोड करके आपको उसे ओपन करना होगा और उस APK के अंदर जो OBB फाइल मिलेगी, उसे इंस्टॉल करना होगा।
अन्य पढ़े
इतना करने के बाद आपको OBB फाइल को अपने फाइल मैनेजर में पेस्ट करना होगा जिसके बाद फ्री फायर मैक्स डाउनलोड हो जाएगा।
फ़्री फायर मैक्स रिडीम 2023: कैसे रिडीम करे? [Free Fire Max Redeem 2023: How To Redeem]
अगर आपने पहले फ्री फायर गेम खेला है तो आप जानते होंगे इसके अंतर्गत इमोट्स और बंडल्स मिलते हैं और आप यह भी जानते होंगे कि बीच-बीच में फ्री फायर में कुछ रिडीम कोड भी मिलते हैं जिनके जरिए आप फ्री में इमॉट्स और बंडल प्राप्त कर सकते हैं लेकिन यह कुछ लिमिट टाइम के लिए ही वैलिड होते हैं।
इन रिडीम कोड को रिडीम करके आप अपना गेम इंप्रूव कर सकते हैं और नए रिवॉर्ड प्राप्त कर सकते हैं, चलिए मैं आपको बताता हूं कि इन रिडीम कोड को कैसे रिडीम किया जा सकता है –
स्टेप 1: सबसे पहले आपको Free Fire Redeem Code की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
Link: http://reward.ff.garena.com/
स्टेप 2: इसके बाद इस वेबसाइट से आपको अपने Free Fire अकाउंट में लॉग-इन करना होगा।
स्टेप 3: इसके बाद आपको रिडीम कोड का ऑप्शन मिलेगा।
स्टेप 4: इसके बाद आपको अपना रिजन सेट करना होगा।
स्टेप 5: फिर रिडीम कोड डालना होगा जिसके बाद आपका कोड रिडिम हो जाएगा और ये आपको मैसेज के जरिए बता दिय जाएगा।
निष्कर्ष
तो दोस्तो आज आपने फ्री फायर मैक्स के बारे में जाना जहां हमने देखा कि फ्री फायर मैक्स, फ्री फायर का ही एक लेटेस्ट वर्जन है और इसे किस प्रकार डाउनलोड किया जा सकता है। फ्री फायर मैक्स थर्ड पार्टी वेबसाइट में अवेलेबल है साथ ही एंड्राइड यूजर्स के लिए प्ले स्टोर पर भी यह आसानी से उपलब्ध हो जाता है, तो अगर आपको फ्री फायर मैक्स खेलना है तो इसे डाउनलोड करके आप इसका आनंद उठा सकते हैं।
उम्मीद है कि आपको ये सारी जानकरियां पसंद आई होगी और जिस सवाल का जवाब आपको चाहिए था वह यहां मिल गया होगा, इसी तरह की रोचक जानकारी के लिए आगे भी हमारे साथ लगातार जुड़े रहे क्योंकि आगे भी मै आपके लिए इस तरह की फायदेमंद जानकारी लेकर आता रहूंगा।
DscarJu5622
1271265225
Please bhiya mara ko diamond
Chiya m10 nikel na ha bhiya please mara ko diamond da dagiya bhaiya please
Bhaiya mara uid
I'd 1271265225
Ya ma uid ha bhiya please mara ko diamond da dagiya bhaiya please
Bhiya name I B R A N 444
HA BHIYA PLEASE 🥺 diamond gift kar dagiya bhiya please
Jayesha
Mohit
Rup lal meena
P_psam
Free fire
1529850363 bhi mujhe ya I'd hack kar ka do please 🥺
arshkh515@gmail.com
Dishumaliya
Hii
Elavarasan
Hii
132457689
My account is a hacked
7589820687 account hack
7589820687 account hack
237647354
Pardeep Kumar
2212191161
2212191161
Subham143
Hi
7027283824
7027283824
My ff is hack
How to recover my ID
Hiiii bhaiya id hack dost ke yas id number 5457573791
123456
7473676$6667774
Bhai mujhe koi ID de do
Bhai mujhe koi ID de do
Grand master I'd